Depalpur Vidhan sabha | देपालपुर विधानसभा

देपालपुर विधानसभा (Depalpur Vidhan Sabha) मध्यप्रदेश (MP) राज्य के इंदौर जिले (Indore District) में आती है। मध्यप्रदेश विधानसभा (Madhya Pradesh Legislative Assembly) में देपालपुर विधानसभा का क्रमांक २०३ (203) है।
वर्तमान में देपालपुर विधानसभा (Depalpur Constituency) का प्रतिनिधित्व काँग्रेस (Congress) विधायक (MLA) श्री विशाल जगदीश पटेल (Shree Vishal Jagdish Patel) कर रहे है। मध्यप्रदेश विधानसभा के 2018 के चुनाव (MP Assembly Election)में श्री विशाल पटेल ने भाजपा प्रत्याशी श्री मनोज पटेल (Shree Manoj Patel) को ९०४४ (9044) वोटो हराया था, जो 2003 से 2008 और 2013 से 2018 तक देपालपुर विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर चुके है।

2018 के विधानसभा चुनाव (assembly election) में देपालपुर विधानसभा में कुल २,२७,९५६ (2,27,956) मतदाता थे, जिसमे से  १, १७, ५१६ (1,17,516) पुरुष मतदाता और १,१०,४७३ (1,10,473) महिला मतदाता थी। इन कुल मतदाताओ में से १,८७,०६६ (1,87,066) ने अपने मत का प्रयोग किया।

देपालपुर विधानसभा के आसपास इंदौर जिले की सांवेर विधानसभा (वर्तमान विधायक श्री तुलसी सिलावट), राऊ विधानसभा (वर्तमान विधायक श्री जीतू पटवारी), इंदौर 1 विधानसभा (वर्तमान विधायक श्री संजय शुक्ला),धार जिले की धार विधानसभा (वर्तमान विधायक श्रीमती नीना वर्मा)।

कौन कौन रह चुका है देपालपुर विधानसभा का विधायक (Vidhayak)?

नामपार्टीकार्यकाल
श्री विशाल जगदीश पटेलकाँग्रेस2018-अब तक
श्री मनोज पटेलभाजपा2013-2018
श्री सत्यनारायण पटेलकाँग्रेस2008-2013
श्री मनोज पटेलभाजपा2003-2008
श्री जगदीश पटेलकाँग्रेस1998-2003
श्री जगदीश पटेलकाँग्रेस1995-1998
श्री निर्भयसिंह पटेलभाजपा1993-1995
श्री निर्भयसिंह पटेलभाजपा1990-1993
श्री रामेश्वर पटेलकाँग्रेस1985-1990
श्री निर्भयसिंह पटेलभाजपा1980-1985
श्री रतन पाटौदीजनता पार्टी1977-1980
श्री रामचन्द्र अग्रवालकाँग्रेस1972-1977
श्री बी साबुकाँग्रेस1967-1972
श्री बापुसिंह रामसिंह मंडलोईसोशललिस्ट पार्टी (भारत)1962-1967
श्री सज्जनसिंह विष्णारकाँग्रेस1957-1962

टिप्पणियाँ