कोनसे गाँव के किसानो को मिला 24 लाख से ज़्यादा का बोनस?
एक तरफ जहाँ दुग्ध डेरीया घाटे का रोना गा कर भावो लगातार कम रह रही है वही दूसरी तरफ गौतमपुरा के पास बछोड़ा गाँव की दुग्ध सहकारी समिति मर्यादित ने 24 लाख, 43 हज़ार का बोनस किसानो में वितरित कर एक नया रिकॉर्ड कायम किया।
![]() |
| इंदौर सहकारी दुग्ध संघ के पुर्वअध्यक्ष और बछोड़ा के निवासी उमराव सिंह मौर्य वितरण समारोह को संबोधित करते हुए। |

संस्था ने पिछले दस सालो में करीब 73 लाख रुपए का बोनस ग्रामीणो में वितरत किया जिससे यहाँ क्षेत्र के गांवो के लिए आदर्श बनी हुई है।
23 सितंबर को हुए कार्यक्रम में इंदौर सहकारी दुग्ध संघ के पुर्व अध्यक्ष उमराव सिंह मौर्य के अलवा इंदौर सहकारी दुग्ध संघ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ए एन द्विवेदी, महाप्रबंधक अशोक कुमार खरे, आर पी एस भाटिया और बछोड़ा के संघ के सचिव ओमप्रकाश बैरागी, अध्यक्ष रघुनाथ सिंह, संघ के सदस्य और ग्रामीण उपस्थित थे।
अपने मित्रो के साथ शेयर करे



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
यहाँ अपने विचार लिखे