कांग्रेसी पटेलो की सभाओं के बाद देपालपुर में भाजपा के पटेल का किसान सम्मेलन
देपालपुर विधानसभा की राजनीति चुनावी मौसम में पूरी तरीके से गर्मा चुकी है।
देपालपुर में कोनसी पार्टी चुनाव जीतेगी
इसी महीने की 11 तारीख को पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल के नेतृत्व में काँग्रेस चुनाव समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया की परिवर्तन सभा हुई। उसके पाँच दिन बाद प्रदेश काँग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की किसान महापंचायत और आम सभा हुई। दोनों ही सभाओ को अपार जन समर्थन मिला। इसके बाद विधानसभा में काँग्रेस कार्यकर्ताओ को नई ऊर्जा मिली पर भाजपा कोई बड़ा राजनैतिक कार्यक्रम नही हुआ था।
देपालपुर विधानसभा के बारे में जानिए।
![]() |
| सिंधिया अपने आक्रामक भाषण के दौरान |
इसी वजह से भाजपा काँग्रेस से पीछे दिख रही थी पर अब क्षेत्र के वर्तमान भाजपा विधायक मनोज पटेल भी अपना दम दिखने के लिए मैदान में कूद चुके है और चुनाव के लिए तैयार है।
विधायक पटेल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का किसान सम्मेलन दिनांक 27 सितंबर 2018 को देपालपुर में 24 अवतार मंदिर के पास में रखा गया है।
कौन कौन आएगा देपालपुर किसान सम्मेलन में शामिल होने के लिए?
देपालपुर में इस जलसे का कारण है नर्मदा - गंभीर लिंक परियोजना का लोकार्पण। इसका लोकार्पणकर्ता होंगे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान। लोकार्पण के बाद वह वो किसानो को संबोधित करेंगे।
कार्यक्रम की मुख्यअतिथि होगी लोकसभा अध्यक्ष और इंदौर जिले की सांसद सुमित्रा महाजन।
प्रदेश भाजपा के बड़े नेताओ के दौरे से कार्यकर्ताओ को नयी ऊर्जा प्राप्त होगी , वही दूसरी और आम जनता भी सम्मेलन में बड़े उपहार के इंतज़ार में रहेगी।
भाजपा विधायक अपनी और से तो ज्यादा से ज्यादा किसानों को बुलाने की कोशिश करेंगे पर कार्यक्रम की समय के हिसाब से किसानों की संख्या में कमी हो सकती है। इसका मुख्य कारण है सोयाबीन की फसल की कटाई का काम उस समय जोरों से चलेगा जिससे किसानों को खेत पर रहना पड़ेगा। अगला एक महिना किसानों के लिए भागदोड़ का होगा क्योंकि फसल काटने और निकालने के बाद उनको अगली फसल के लिए खेत को तैयार भी करना है।
कार्यक्रम की लगातार ताज़ा जानकारी के लिए देपालपुर समाचार से जुड़े रहिए।
अपने गाँव, शहर और कार्यकर्म की खबर के लिए संपर्क करे : देपालपुर समाचार
आप आपकी राय और विचार नीचे कमेंट बॉक्स में लिख सकते है।




✌
जवाब देंहटाएंजय भाजपा विजय भाजपा✌
✌
जवाब देंहटाएंजय भाजपा विजय भाजपा✌