11 अक्टूबर को बेटमा में चुनरी यात्रा | Chunri Yatra in Betma

नगर में स्व. दादा श्री जानकीवल्लभ धामन्दिया (कुशवाह) लाइनमेन की स्मृति में माँ अन्नपूर्णा के भक्तो द्वारा निकाली जाने वाली भव्य चुनरी यात्रा  का आयोजन इस वर्ष भी दि. 11 अक्टूबर 2018 गुरुवार को प्रात: 9.30 बजे से कचहरी घाटी प्रांगण बेटमा जिला इंदौर से किया जाएगा। यह चुनरी यात्रा के आठवा साल है।

यात्रा के दौरान भक्तिमय  गीत संगीत की धुन पर थिरकते हुए गरबा मण्डली के साथ 251 कन्यायें अपने कलश लेकर चलेगी। मातृशक्ति के साथ पुरुष वर्ग माँ की 151 फिट लम्बी चुनरी अपने हाथो में लेकर निकलेगे।

नवदुर्गा के स्वरूप में 9 कन्याओं द्वारा जीवंत झांकी।

अंत में प्रभु लवकुश भगवान की झाकी रथ पर विशाल जनसैलाब के साथ निकाली जाएगी।

चुनरी को जूना बाजार स्थित माँ अन्नपूर्णा को ओढ़ाई जायेगी।

जहाँ महाआरती और प्रसाद वितरण के पश्चात यात्रा का समापन होगा।

चुनरीयात्रा के आयोजको के यात्रा  के मुख्य उद्देशय नगर मे अमन, शान्ति, भाईचारा, बेटी बचाओ अभियान, जल है तो कल है, स्वच्छता ही सेवा है, बच्चो को भारतीय संस्कृति और संस्कार का ज्ञान प्रदान करने से प्रेरित है।

चुनरी यात्रा का मार्ग

कुशवाह समाज धर्मशाला से शुरू होकर कुशवाह मोहल्ला, कचहरी घाटी, त्रिवेणी मंच से सागौर रोड़, अम्बेडकर चौराहा, राजबाड़ा चौक, पूरा बाजार, त्रिवेणी चौराहा होते हुए मां अन्नपूर्णा मन्दिर में समापन होगा। 

विशेष सहयोग

यात्रा में नगर की कई संस्थाओ का सहयोग है जिसमे जय कुश शक्ति संगठन, लवकुश गरबा मडल , निशुल्क सामुहीक विवाह समिती, नवदुर्गा मित्र मण्डल , कुशवाह मित्र मण्डल , राम जानकी रामायण मण्डल , कुण्डेशवर भक्त मण्डल और माँ अन्नपूर्णा के समस्त भक्तगण और सर्व समाज बेटमा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र।

अपने मित्रो के साथ शेयर करे


टिप्पणियाँ