बेटमा में धूम धाम से मनाई गई डोल ग्यारस की झलकिया


देपालपुर के बेटमा में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी डोल ग्यारस बड़े ही हर्ष के साथ मनाई गई। पूरे कस्बा लोगो से भरा हुआ था और हर जगह ढ़ोल ताशे' की आवाज़ गूंज रही थी।
शहर की डोल ग्यारस बहुत ही प्रसिद्ध है और पूरी तहसील के लोग बड़े उत्साह के साथ यहाँ पर आते है।
सभी समाजो की डोलो ने नगर भ्रमण किया और समाजजनो ने बड़े ही हर्ष के साथ अपने घरो पर उनका स्वागत किया।
राजवाड़ा चौक पर एक झांकी को निहारते आम लोग।



राजपूत समाज की डोल
राजपूत समाज की डोल
माहेश्वरी समाज की डोल जिसे समाजजनो ने खिचा
माहेश्वरी समाज की डोल जिसे समाजजनो ने खिचा



अखाड़ो ने दिखाये करतब।
ब्रह्मलीन राकेश डीपस व्यामशाला, बेटमा
ब्रह्मलीन राकेश डीपस व्यामशाला


 संस्था संकलप के मंच के पास पहलवान करतब दिखते हुए।
 संस्था संकलप के मंच के पास पहलवान करतब दिखते हुए।
राजनैतिक-सामाजिक मंच
इंदौर धार रोड के मुख्य मार्ग पर राजनैतिक और सामाजिक मंचो की भरमार थी।

क्षेत्रीय विधायक मनोज पटेल, बेटमा नगर परिषद अध्यक्ष धर्मवीर चौहान, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गोपाल सिंह चौधरी के  नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का मंच लगा था जिस पर शहर और आसपास के
गावों के बीजेपी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। 
 डोल ग्यारस पर बेटमा में बीजेपी का मंच।
डोल ग्यारस पर बेटमा में बीजेपी का मंच।
काँग्रेस के मंच का नेतृत्व पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल ने किया जिनके साथ मंच पर जिला उपाध्यक्ष द्वारका शारदा, ब्लॉक काँग्रेस अध्यक्ष हाजी अब्दुल खान, जिला आईटी सेल उपाध्यक्ष शेलेन्द्र यदाव और किसान नेता संतोष जाट और श्रीराम सिसोदिया हाजिर थे।
 काँग्रेस के मंच पर उपस्थित पूर्व विधायक सत्तू पटेल।
काँग्रेस के मंच पर उपस्थित पूर्व विधायक सत्तू पटेल।

थोड़ी ही दूरी पर युवा नेता विशाल पटेल के नेतृत्व में संस्था संकल्प का मंच था जिस पर हाल ही में वापिस काँग्रेस शामिल हुए जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि मिश्रीलाल पटेल, संजय जैन आदि उपस्थित थे।
 संस्था संकल्प का मंच
संस्था संकल्प का मंच
इनके अलावा हिन्द-रक्षक संगठन, अखिल भारतीय खरोल समाज, मुस्लिम पंच कमेटी के भी स्वागत मंच थे।

पूरे शहर में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के लिए पुलिस मोजूद थी ।
लोकेन्द्र दरबार के नेतृत्व वाली राजपूत समाज की डोल का स्वागत मुस्लिम समुदाय ने मस्जिद के बहार अकरम बाबा के नेतृत्व में किया।

आप के डोल ग्यारस के फोटो आप कमेंट बॉक्स में डाल सकते है।
अपने गाँव और शहर की खबर पहुँचने के लिए यहाँ क्लिक करे
मित्रो के साथ शेयर करे।

टिप्पणियाँ