एशिया कप : रोमांचक मैच की आखिरी गेंद पर बांग्लादेश को हराकर भारत बना 7वीं बार चैम्पियन

कल रात को दुबई में खेले गए भारत (India) vs बांग्लादेश (Bangladesh) एशिया कप के फाइनल मैच के बीच मैच में भारत ने बांग्लादेश को बेहद ही रोमांचक मैच  में आखरी बाल पर 3 विकेट से हराया।
india wins asia cup
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और अन्य सदस्य एशिया कप ट्रॉफी के साथ। फोटो : twitter

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया जिसके जवाब में बांग्लादेश की ओपेनिंग जोड़ी ने अच्छी शुरुवात कर बांग्लादेश को मैच में रखा। मिडिल और लोअर ऑर्डर पूरी तरीके से फ़ेल रहा जिसकी वजह बांग्लादेश बड़ा स्कोर खड़ा नही कर पाया । युवा लिटोन दास की शतकीय 121(117) की पारी की मदद से बांग्लादेश ने भारत को  223 रानो का लक्ष्य दिया । इस पारी में भारत की और से कुलदीप यादव ने सब से ज्यादा  तीन विकेट लिए वही केदार जाधव को 2-विकेट मिले।
लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की सुरुवात बहुत खराब रही महज 48 रनो के स्कोर पर भारत के 2 विकेट गवाए शिखर धवन 15(14)और अंबाती रायुडू 2(7)बनाकर आउट हुए लेकिन भारतीय कप्तान की 48 रनों की पारी कि मदद से भारत ने यह मैच अपने नाम किया और इसी के साथ भारत ने  7वी बार एशिया कप अपने नाम किया।

धोनी के नाम एक और रिकॉर्ड

भारत और बांग्लादेश के बीच जारी एशिया कप 2018 के फाइनल मैच में भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी दो बांग्लादेशी बल्लेबाजों को स्टंप आउट किया। इन दो स्टंप आउट के साथ ही महेंद्र सिंह धोनी एशिया कप में सर्वाधिक स्टंप आउट करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए है।

एशिया कप में सर्वाधिक स्टंपिंग करने के मामले में महेंद्र सिंह धोनी ने पूर्व श्रीलंका के बल्लेबाज कुमार संगकारा को पीछे छोड़ा। कुमार संगाकारा ने एशिया कप में 09 बल्लेबाजों को विकेट के पीछे स्टम्प आउट किया था। लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ दो बल्लेबाजों को स्टंप आउट करते ही महेंद्र सिंह धोनी ने संगकारा को पीछे छोड़ दिया।

स्पोर्ट्स डेस्क से प्रमोद चौहान की रिपोर्ट।

अपने मित्रो के साथ शेयर करे


टिप्पणियाँ