कांंग्रेस और भाजपा के बीच मिलीभगत, दोनों ने जनता को बरसों तक लूटा : आप प्रत्याशी बहादुर सिंह मण्डलोई

आम आदमी पार्टी ने देपालपुर विधानसभा में तेज़ किया अपना चुनाव प्रचार अभियान।




विधानसभा देपालपुर आम आदमी पार्टी ने स्थानीय कालासुरा ,राजपूरा,माँचल ,चिराखान,धन्नड,धरावरा ,बजीपुरा,छोटा बेटमा,लिलेंडीपुरा में सभा के दौरान कहा कि पार्टी पूरे प्रदेश की 230 सीटों पर पूरी मजबूती से विधानसभा चुनाव लड़ेगी और लूट और भ्रष्टाचार की सरकार को उखाड़कर आम आदमी का राज स्थापित करेगी। भाजपा और कांग्रेस के बीच मिलीभगत है, ये दोनों ही पार्टियां अब तक जनता को कभी झूठे वादे करके तो कभी धर्म जाति के नाम पर लड़ाकर ठगती रही हैं।
आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी बहादूरसिंह मण्डलोई ने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले 14 सालों में प्रदेश को लूट और भ्रष्टाचार दिया है। लोग भाजपा सरकार से नाराज हैं और कांग्रेस को भी विकल्प के रूप में नहीं देखना चाहते हैं, इसलिए प्रदेश में स्वच्छ और ईमानदार सरकार देना आम आदमी पार्टी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों को उनकी फसल का उचित दाम नहीं मिल रहा है। कर्ज के कारण मध्य प्रदेश में 5 किसान रोज आत्महत्या कर रहे हैं। मध्य प्रदेश में ऊपर से नीचे तक भ्रष्टाचार फैला हुआ है। मध्य प्रदेश में बिजली सबसे महंगी है। जबकि यहां बिजली जरूरत से ज्यादा है। वहीं दिल्ली सरकार मध्य प्रदेश से बिजली खरीदती है और अपने लोगों को तीन गुना सस्ती दर पर देती है। यही नहीं मध्य प्रदेश के 43 लाख घरों में आज भी बिजली नहीं पहुंची है। प्रदेश में शिक्षा का हाल भी बदहाल है। 50 प्रतिशत से ज्यादा बच्चे फेल हो रहे हैं। 25 हजार से ज्यादा सरकारी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। 90 प्रतिशत स्कूलों में बिजली नहीं है। आठवीं कक्षा के बच्चे 1-9 तक के अंकों को नहीं पहचान पाते हैं। 40 लाख घरों की महिलाओं को एक किमी दूर से पानी लाना होता है। प्रदेश में जितनी जरूरत है, उसके आधे ही अस्पताल हैं, और जो हैं उनमें भी 50 प्रतिशत में डॉक्टर नहीं हैं। 92 बच्चे रोज कुपोषण के कारण मौत के मुंह में समा जाते हैं। प्रदेश में 70 प्रतिशत बच्चों में खून की कमी है। 45 प्रतिशत बच्चे कुपोषित हैं। प्रदेश में नौकरियों की कमी के कारण हर रोज औसतन दो युवा आत्महत्या कर रहे हैं। प्रदेश के बुजुर्गों को महज 300 रुपए पेंशन दी जाती है, जो अन्य प्रदेशों की तुलना में बेहद कम है। इस लूट और भ्रष्टाचार की सरकार को उखाड़कर प्रदेश में आम आदमी का राज स्थापित करना है।





आम आदमी पार्टी के देपालपुर प्रत्याशी बहादुरसिंह मण्डलोई ने कहा कि आम आदमी पार्टी व्यवस्था की परिवर्तन के लिए चुनाव मैदान में आई है। आम आदमी पार्टी को सत्ता का मोह नहीं है। व्यवस्था परिवर्तन के लिए जरूरी है कि आम आदमी की रोजी, रोटी, शिक्षा स्वास्थ्य, बिजली, आदि की व्यवस्था की जाए। आम आदमी पार्टी के प्राथमिक लक्ष्यों में यह शामिल है। हम यह मानते हैं कि जब मानव संसाधन का विकास होगा, तो देश का भी विकास होगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में शिक्षा का बजट 24 प्रतिशत है। दिल्ली सरकार अगर एक रुपए कमाती है, तो उसमें से 24 पैसे शिक्षा के लिए खर्च करती है। हम चाहते हैं कि यह व्यवस्था देश के हर हिस्से में हो। इसके विपरीत मध्य प्रदेश की बात करें, तो हिंदुस्तान के सभी राज्यों में मध्य प्रदेश 28वें स्थान पर है। शिवराज सरकार ने 25 हजार स्कूल बंद कर दिए। यह शर्म की बात है कि मध्य प्रदेश में 46 प्रतिशत बच्चे कुपोषित हैं। दिल्ली सरकार स्वास्थ्य पर 12 प्रतिशत खर्च करती है। दिल्ली के मोहल्ला क्लिनिक को दुनिया देख रही है।


सरकारों के बीच के फर्क को बताएंगे और जनता कह रही है अब बस

आम आदमी पार्टी की चुनावी तैयारियों के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि पार्टी ने सरकार-सरकार में फर्क होता है और अब बस कैंपेन जारी किए हैं। यह दोनों कैंपेन सोशल मीडिया के साथ-साथ जमीन पर डोर-टू-डोर कैंपेन के दौरान जनता तक ले जाए जाएंगे। भाजपा मध्य प्रदेश में बता रही है कि सरकार-सरकार में फर्क होता है, और इसके लिए वह 2003 की कांग्रेस सरकार से अपने 15 साल के कामकाज की तुलना कर रही है। हम भी मानते हैं कि सरकार-सरकार में फर्क होता है, लेकिन असली फर्क क्या होता है, यह हम इस कैंपेन के जरिये बताएंगे और दिल्ली सरकार के महज तीन साल के कामकाज की तुलना शिवराज सरकार के 15 साल से करेंगे। दिलचस्प यह है कि दिल्ली में महज 3 साल में जो काम हुए हैं, वह भाजपा की 15 साल की सरकार पर भारी हैं।
आदमी पार्टी के देपालपुर प्रत्याशी बहादुरसिंह मण्डलोई ने बताया कि आम आदमी पार्टी प्रदेश की पूरी 230 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ रही है। हम विधानसभा में सरकार बनाकर जनता के हित में काम करेंगे। पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए 130 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है और जल्द ही अन्य सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जनता समझ चुकी है कि भाजपा सरकार सिर्फ जुमलों की सरकार हैं। प्रधानमंत्री अपने वादे पर खरे नहीं उतरे हैं और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भी महज घोषणाओं के लिए ही याद किए जाएंगे। इस कार्यक्रम मे प्रत्याशी के साथ मंडल अध्यक्ष अमरसिंह गेहलोद,अम्बाराम कोतवाल ,रूपसिंह चौधरी ,विक्रम जाधव,शिवा मुकाती ,राजकुमार ,सहित कई साथी उपस्थित रहे।
उक्त जानकारी विधानसभा सहसयोंजक गोकुल पँवार ने दी।

अपने मित्रो के साथ शेयर करे


टिप्पणियाँ