कौन है आम आदमी पार्टी के देपालपुर विधानसभा से प्रत्याशी बहादुर सिंह मंडलोई? (Bahadur Singh Mandloi)

देपालपुर विधानसभा में अरविंद केजरीवाल के अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी (आप) ने इंदौर जिले की देपालपुर विधानसभा से कनाडिया निवासी बहादुर सिंह मंडलोई को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपना प्रत्याशी बनाया है।
बहादुर सिंह मंडलोई

बहादुरसिंग मंडलोई का जन्म 1971 मे सांवेर विधानसभा के कनाडिया गाँव मे रामेश्वर जी मंडलोई के यहा हुआ | वह बचपन से ही राजनीति के और आकर्षित थे |
उनके जीवन की शुरुआत 1985 मे हुई | कनाडिया गाँव के पूर्व सरपंच नारायणसिंग जी के साथ आपने राजनीति मे कदम रखा | मंडलोई ने  कलोता समाज के लिए कई कार्य किए |
उनके  दादाजी हरीसिंग (गड़ी वाले) जी ने पूर्व शिक्षामंत्री काशीनाथ त्रिवेदी जी के साथ अपना राजनेतिक जीवन की शुरुआत कर चुके थे | उनके  दादाजी ने गांधीजी के आंदोलनो मे बड़ चडकर हिस्सा लिया |

वर्ष 2010 से नर्मदा बचाओ समिति के सदस्य बनकर मेघा पाटेकर एवं आलोक अग्रवाल के साथ कई जनआदोलन किए | अन्ना हज़ारे द्वारा चलाये गए लोकपाल आंदोलन मे भी अपने स्तर पर कार्य किया | 2013 मे अरविंद केजरीवाल की राजनीति से प्रभावित होकर आप आम आदमी पार्टी जुड़े |
2013 से 2017 तक आप आम आदमी पार्टी की किसान समिति के सदस्य रहे |अपने समिति मे रहते हुए कई किसान हितेशी मुद्दो को उठाया | इंदौर लोकसभा की देपालपुर विधानसभा प्रभारी भी रहे |
2018 के विधानसभा चुनावो के लिए आम आदमी पार्टी ने उनको देपालपुर से अपना विधानसभा प्रत्याशी घोषित किया है |
हाल ही में भोपाल में बिजली आंदोलन के दौरान आप के 8 विधायक प्रत्याशी गिरफ्तार हुए उनमे से एक मंडलोई भी है।
देपालपुर विधानसभा के बारे में जानिए।

अपने मित्रो के साथ शेयर करे


टिप्पणियाँ