भारतीय जनता पार्टी (BJP) का देपालपुर से कौन उम्मीदवार होना चाहिए?


देपालपुर समाचार लगातार सर्वे कर क्षेत्र का राजनैतिक माहौल समझने की कोशिश कर रहा है। इसी कड़ी में इस सप्ताह के सर्वे में आपके हिसाब से भारतीय जनता पार्टी का उम्मीदवार कौन होना चाहिए?



गौपालसिंह चौधरी

वर्तमान में इंदौर जिला पंचायत के उपाध्यक्ष और क्षेत्र के सबसे कद्दावर नेताओ में से एक गौपालसिंह चौधरी पार्टी के साथ लंबे समय से जुड़े हुए है।
देपालपुर विधानसभा के बारे में जानिए।

चिंटू वर्मा

सर्वे की सूची में सबसे युवा नेता चिंटू वर्मा 24 अवतार मंदिर में अपनी सक्रियता को लेकर प्रसिद्ध है। वह पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के खास लोगो में से माने जाते है।

मनोज पटेल

मनोज पटेल वर्तमान में क्षेत्र के विधायक है। पिछला चुनाव उन्होने करीब 30,000 मतो से जीता था। इसके बावजूद जीवंत संपर्क न होने और काँग्रेस की क्षेत्र में लगातार घेराबंदी से विधानसभा में उनके प्रति नाराजगी तो कुछ बार तो खुल कर सामने आई जैसे जनसम्पर्क अभियान के दौरान ग्राम खरसोड़ा में उनका खुला विरोध।
इसके बाद अभी कुछ दिन पहले हुई मुख्यमंत्री की सभा में कम भीड़ भी उनके खिलाफ जा सकती है।

क्या आप मनोज पटेल के कार्यकाल से संतुष्ट है?

रामेश्वर गुड्डा पटेल

देपालपुर की राजनीति में भिचोली के पटेलों का बड़ा महत्व है। भिचोली मर्दना के काँग्रेसी पटेलों के अलावा भिचोली हप्सी के पटेल का भाजपा में बोलबाला है।
गर्मी में उन्होने बेटमा उत्तम स्वामी की कथा करवा कर इस चुनाव के लिए अपनी उपस्थिती दर्ज करवाई थी।
कुछ वर्षो पहले सामूहिक विवाह करवाया जिससे क्षेत्र की जनता में उनको वह वाहि मिली थी।
हाल में हुई मुख्यमंत्री की सभा में उन्होने 'सूबे के राजा' का स्वागत किया था।
कुछ हफ्ते पहले हुआ पुलिस केस उनके खिलाफ जा सकता है।

उमरावसिंह मौर्य 

क्षेत्र के सबसे पुराने नेताओ में से एक बछोड़ा के उमरावसिंह मौर्य अपनी सादगी के लिए क्षेत्र में प्रसिध्द है। पूर्व में वह जनपद और इंदौर दुग्ध सहकारिता संघ के अध्यक्ष रह चुके है।

रिपोर्टों के अनुसार चुनाव के लिए 18 नामो का पैनल गया है।

अपने मित्रो के साथ शेयर करे


टिप्पणियाँ