इंदौर काँग्रेस के इस नेता ने जिले की सभी विधानसभाओ की टिकिट रोक दी है


इंदौर जिले में राजनैतिक माहौल चरम पर है। भाजपा की और से अमित शाह ओक्टोबर की शुरुवात में ही महा जनसम्पर्क अभियान की आरंभ कर गये है। वही कॉंग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 25-26 को इंदौर (महू, जानापाउ) का दौरा कर सकते है जिसके तैयारी शहर काँग्रेस ने कर दी है।

अमित शाह का इंदौर दौरा कम भीड़ की वजह से फ्लॉप हो गया था और काँग्रेस नहीं चाहती की राहुल गांधी के दौरे के वही हाल हो। इसकी ज़िम्मेदारी शहर काँग्रेस अध्यक्ष प्रमोद टंडन की अनुपस्थिति में कार्यवाहक शहर अध्यक्ष विनय बकलीवल पर है।
अब यह बात तो सबको पता है की टिकिट के लिए उम्मीदार खूब भीड़ जूता सकते है और अगर टिकिट दौरे के पहले घोषित कर दी तो भीड़ जुटाना मुश्किल हो जाएगा।
जिनको टिकिट नही मिलेगी वो तो खुद ही गायब रहेंगे भीड़ कहाँ से जुटाएँगे और दूसरी और जिनको टिकिट मिल जाएगी वो तैयारी में लग जाएंगे और कार्यक्रम की और ध्यान नही देंगे।
ऐसे में भीड़ होना तो मुश्किल हो जाएगा।
इसलिए शहर काँग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष विनय बकलीवल ने पार्टी आलाकमान को बता दिया है की इंदौर की टिकिट राहुल के दौरे के बाद ही घोषणा हो वरना अध्यक्ष जी का दौरा फ्लॉप हो जाएगा तो उनकी ज़िम्मेदारी नही।

देपालपुर विधानसभा के बारे में जानिए।

आपके हिसाब से देपालपुर विधानसभा में 2018 का चुनाव कौनसी पार्टी जीतेगी?


अपने मित्रो के साथ शेयर करे


टिप्पणियाँ