प्रेमचंद गुड्डू के काँग्रेस छोडने पर सत्तू पटेल ने ली चुटकी

आज प्रेमचंद गुड्डू के काँग्रेस छोडकर भाजपा में जाने से सूबे की राजनीति में गर्माहट हो गयी है। एक तरफ जहां कोंग्रेसी बोल रहे है की अच्छा हुआ 'भाजपा के एजेंट' ने पार्टी छोड़ दी वही भाजपा वाले उनका स्वागत करने में व्यस्त है।



इस बीच इंदौर 5 और देपालपुर से पूर्व विधायक और प्रदेश काँग्रेस में महासचिव सत्यनारायण पटेल ने अपनी फ़ेसबूक फीड से पोस्ट करते हुए लिखा,
"विश्व में कही भी खुद को भारतीय बताने में हमें गर्व होता है, उसी प्रकार हमारे देश से अंग्रेज़ो को खदेड़ने से  लेकर भारत को पुन विश्व के समकक्ष मजबूती से खड़ा करने वाली राष्ट्रीय काँग्रेस कमिटी का एक अभिन्न सिपाही होने में मुझे गर्व है।
कुछ नेताओ के निजी स्वार्थ साध न पाने के कारण पार्टी को छोड़ने से पार्टी का नुकसान नही है अपितु ऐसे लोगो के पार्टी छोड़ के जाने से ही फायदा है। एक मजबूत राष्ट्रनिर्माण में काँग्रेस के साथ मेरे पुरखो से योगदान था...आज भी है...और अंतिम सास तक रहेगा।
सदैव आपकी सेवा में
आपका सत्यनारायण पटेल"
देपालपुर विधानसभा के बारे में जानिए।

अपने मित्रो के साथ शेयर करे


टिप्पणियाँ