देपालपुर विधानसभा के इन 7 गांवों में जीत हार का अंतर या मार्जिन रहा 10 वोट से कम
देपालपुर विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक विशाल पटेल ने क्षेत्र के विधायक के रूप में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है और आभार यात्रा शुरू कर दी है।
इस सप्ताह में हमने पहले उन दस गांवों के बारे में बात की जहां से कांग्रेस प्रत्याशी विशाल पटेल को सबसे बड़ी जीत मिली। उसके बाद हम ने उन दस गांवों कि बात की जहां से भाजपा प्रत्याशी मनोज पटेल को बड़ी जीत मिली।
और आज हम उन 7 गांवों के बारे में बात करने जा रहे है जहां इन प्रत्याशियों के बीच में जीत हार का अंतर सबसे कम रहा (10 वोट से कम)।
गाँव का नाम - अंतर - कौन जीता
उजालिया - 1 वोट - विशाल पटेल
झलारिया - 1 वोट - मनोज पटेल
अम्बालिया - 2 वोट - मनोज पटेल
रुणावदा - 5 वोट - विशाल पटेल
अरोदा कोट - 5 वोट - मनोज पटेल
रोलाय - 7 वोट - विशाल पटेल
धुरेरी - 10 वोट - विशाल पटेल
उजालिया
ग्राम उजालिया (बूथ क्रमांक 71) में अंतर बहुत मामूली है। गांव में कुल 574 वोट है जिसमें से 495 वोट गिरे। भाजपा प्रत्याशी मनोज पटेल को 237 और कांग्रेस प्रत्यशी विशाल पटेल को 238 वोट मिले।
इस प्रकार उजालिय से विशाल पटेल 1 वोट से जीत गए।
झलारिया
बेटमा के पास का झलारिया गांव (बूथ क्रमांक 244) से भी जीत हार का अंतर बहुत मामूली रहा। यहां के कुल 757 वोटो में से 615 वोट गिरे और भाजपा प्रत्यशी मनोज पटेल 294 वोट मिले वहीं कांग्रेस प्रत्याशी विशाल को 293 वोट मिले।
झलारिया से मनोज पटेल की 1 वोट से जीत हुई।
अम्बालिया
विधानसभा के बूथ क्रमांक 3 (ग्राम अम्बालिया) में कुल 771 वोट है जिसमें से 640 वोट पोल हुए। इनमे से भाजपा प्रत्याशी को 309 वोट मिले और कांग्रेस प्रत्याशी को 307 वोट मिले।
इस प्रकार अम्बालिया से मनोज पटेल 2 वोटो से जीते।
रूणावदा
ग्राम रूणावदा जिसका बूथ क्रमांक 88 है। गांव के कुल 801 वोट में से 695 वोट पड़े। भाजपा प्रत्याशी मनोज पटेल को 332 वोट मिले वहीं कांग्रेस प्रत्याशी को 337 वोट मिले।
ग्राम रूणावदा से विशाल पटेल 5 वोटो से जीत गये।
अरोदा कोट
आरोदा कोट (बूथ क्रमांक 125) में 468 वोट है और जिसमें से 430 वोट पोल हुए। भाजपा प्रत्याशी को 209 वोट मिले और कांग्रेस प्रत्याशी को 204 वोट मिले।
ग्राम अरोदा कोट से मनोज पटेल को 5 वोट से विजय हुई।
रोलाय
बूथ क्रमांक 280 ग्राम राेलाय के कुल 841 वोटो में से 731 वोट पोल हुए । भाजपा प्रत्याशी को 349 वोट मिले वहीं कांग्रेस प्रत्यशी को 356 मत मिले।
इस प्रकार रोलाय से कांग्रेस प्रत्याशी विशाल पटेल 7 वोटो से जीत गये।
धुरेरी
बूथ क्रमांक 246 ग्राम धुरेरी के कुल 405 में से 365 वोट गिरे। भाजपा प्रत्याशी मनोज पटेल को 172 वोट मिले और कांग्रेस प्रत्याशी को 182 वोट मिले।
धूरेरी से इस प्रकार कांग्रेस प्रत्याशी को 10 वोट से जीत हासिल हुई।
देपालपुर विधानसभा के बारे में जानिए।
अपने मित्रो के साथ शेयर करे

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
यहाँ अपने विचार लिखे