देपालपुर से जीत रहा है यह पटेल: एक्ज़िट पोल के चौकने वाले नतीजे (Patel is Going to Win in Depalpur)
देपालपुर समाचार का एग्जिट पोल अब बंद हो चुका है और नतीजे सामने है।
एग्जिट पोल 28 नवंबर की शाम को शुरू हुआ जो 5 दिसंबर की दोपहर में बंद हुआ।
इस दौरान हमारे एग्जिट पोल 1109 मत गिरे जिसमें 1088 वैध थे। बाकी के 21 मत अवैध थे जिसका कारण एक ही व्यक्ति द्वारा दो बार वोट डालने या एक से ज्यादा विकल्प चुने गए।
देपालपुर विधानसभा के बारे में जानिए।
एग्जिट पोल में पाठको से सीधा सवाल पूछा गया था कि आपके हिसाब से देपालपुर विधानसभा से कौन जीत रहा है? इस सवाल का जवाब 5 विकल्पों में से एक दे सकते थे।
5 विकल्प थे भाजपा प्रत्यशी मनोज पटेल, कांग्रेस प्रत्याशी विशाल पटेल, आप प्रत्याशी बहादुर सिंह मंडलोई और शिवसेना प्रत्याशी रामचरण पटेल और एक अन्य का बटन।
एग्जिट पोल का नतीजा
भाजपा प्रत्याशी - मनोज पटेल - 307 (28.2%)
कांग्रेस प्रत्याशी - विशाल पटेल - 769 (70.7%)
आप प्रत्याशी - बहादुर सिंह - 7 (0.6%)
शिवसेना प्रत्याशी - रामचरण पटेल - 2 (0.2%)
अन्य - 3 (0.3%)
इस एग्जिट पोल के अनुसार देपालपुर से कांग्रेस प्रत्याशी विशाल पटेल अच्छे बहुमत से जीत रहे है। अगर हम इस वोट प्रतिशत को विधानसभा स्टार पर ले जाए तो यह फासला एक लाख के आसपास पहुँच जाता है जो मुश्किल दिखाई दे रहा है पर अगर ऐसा ही माहौल रहा तो पटेल की लीड अच्छी हो सकती है।
अपने मित्रो के साथ शेयर करे

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
यहाँ अपने विचार लिखे