विशाल पटेल अपने ननिहाल (मामा घर) से कितने वोटो से जीते?

देपालपुर विधायक विशाल पटेल
देपालपुर विधायक विशाल पटेल


देपालपुर के नवनिर्वाचित विधायक विशाल पटेल के ननिहाल या फिर मालवी बोली में बोले तो मामा घर ने भी एक तरफा साथ दिया।

विशाल पटेल का ननिहाल गांव जलोदिया पंथ (बूथ क्रमांक 133) विधानसभा देपालपुर के मुख्य शहर से थोड़ी ही दूर है।
जलोदिया पंथ में कुल 1044 वोट है जिसमें से 913 वोट गिरे (87.45%) ।
गिरे 913 वोट में से भाजपा प्रत्यशी मनोज पटेल को 57 वोट (6.24 %) मिले है वहीं अन्य दूसरे दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों को कुल 27 (2.95%) वोट मिले है।
वहीं के गांव के भानेज विशाल पटेल को एक तरफा 829 वोट (90.79%) मिले है।
इस प्रकार जलोदिया पंथ से विशाल पटेल को 772 वोट से विजय प्राप्त हुई जो कुल वोटो का 73.94 % है वहीं डले वोटो का 84.55% है।
इसके अलावा आसपास के गांवों से भी विशाल पटेल को एक तरफा जीत हासिल हुई है जिसमें खड़ी से 497 वोटो से, बरोदा पंथ 316 वोटो से, हरनासा से 388 वोटो से, हसनाबाद 184 वोटो से, पिपलौदा से 455 वोटो से और चटवाड़ा से 345 वोटो से जीत हुई।

देपालपुर विधानसभा के बारे में जानिए।

अपने मित्रो के साथ शेयर करे


टिप्पणियाँ